Posts

Showing posts from November, 2017

75 दिन तक दैनिक रेल यात्री रहेंगे परेशान।

दि ल्ली-रोहतक-भठिंडा रेलखंड पर कुछ रेलगाड़ियों का चलन रेलवे प्रशासन ने 01 दिसम्बर 2017 से 13 फरवरी 2018 तक 75 दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया हैं। दिल्ली-रोहतक 64911/12 ई० एम० यू० हावड़ा-श्री गंगानगर 13007/08 जयपुर-रोहतक-चंडीगढ़ 19717/18 आदि ट्रेनें 01 दिसम्बर से बंद हो जाएगी। रेल प्रशासन के इस फैसले को *रोहतक-दिल्ली दैनिक यात्री संघ* ने अत्याचार करार दिया हैं। इन लोगों का कहना है कि ना तो अभी मौसम की मार पड़ी हैं और न ही धुँन्द की मार, फिर क्यों रेलवे ने जनविरोधी फैसला लिया हैं। आपको बता दे कि इस बाबत *रोहतक-दिल्ली दैनिक यात्री संघ* ने इस आदेश को वापस लेने के लिए रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर गुहार लगाई हैं।

प्रेस विज्ञप्ति उत्तर रेलवे, अम्बाला दिनाँक - 23.11.2017

उत्तर रेलवे प्रेस विज्ञप्ति अम्बाला  दिनांक 23.11.2017 दिल्ली/नई दिल्ली-सब्जी मंड़ी/दिल्ली किशनगंज रेल सेक्शन पर सीमित ऊँचाई के  पुल की मरम्मत कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण रेलगाड़ियां प्रभावित  उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल के दिल्ली/नई दिल्ली-सब्जी मंड़ी/दिल्ली किशनगंज रेल सेक्शन पर पुल की मरम्मत कार्य  के चलते दिनांक 25/26.11.2017 को 12.00 घण्टे का एक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा । फलस्वरूप निम्नलिखित रेलगाडियां निम्नानुसार प्रभावित  रहेंगी:- ब्लॉक के दौरान परिवर्तित मार्ग से चलने वाली रेलगाड़ियां   * दिनांक 25.11.2017 को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 01707 जबलपुर-अटारी द्वि-साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी बरास्ता ओखला-दिल्ली सफदरजंग-पटेल नगर-दयाबस्ती-आदर्श नगर दिल्ली  होकर जायेगी ।  * दिनांक 24.11.2017 को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस  बरास्ता लखनऊ-मुरादाबाद-सहारनपुर-अम्बाला होकर जायेगी ।  * दिनांक 25.11.2017 को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 14217 प्रयाग-चंडीगढ़ ऊँचाहार एक्सप्रेस...

एक और रेल हादसा

गोवा से पटना आ रही वास्को-डि-गामा एक्सप्रेस के 13 कोच चित्रकूट ज़िले के माणिकपुर में पटरी से उतर गए। चित्रकूट ज़िले के एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने  कहा कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और कम से कम 9 लोग ज़ख़्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. यह हादसा शुक्रवार तड़के 4:18 बजे हुआ है।