एक और रेल हादसा

गोवा से पटना आ रही वास्को-डि-गामा एक्सप्रेस के 13 कोच चित्रकूट ज़िले के माणिकपुर में पटरी से उतर गए।
चित्रकूट ज़िले के एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने कहा कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और कम से कम 9 लोग ज़ख़्मी हुए हैं।
घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. यह हादसा शुक्रवार तड़के 4:18 बजे हुआ है।

Comments