Posts

रेल कर्मी की जिंदगी तकलीफों की बालू घाट!!!

🚩 🚩AIRF ZINDABAD🚩🚩      🚩🚩NRMU ZINDABAD🚩🚩 🚩 चण्डीगढ़ नॉर्थरन रेलवे मैन्स यूनियन के बहादुर साथियो को लाल सलाम🚩 🚩साथियों, 8-9-10 मई को AIRF और NRMU तत्वधान में क्रमिक अनशन करने का निर्णय निम्न विषयो पर करना तय हुआ है इस मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर अपनी मांगों में जान फूंकने का प्रयास करें। अपने हितों की लड़ाई लड़ने मैं हमेशा तैयार रहे साथियो एक जुट हो कर क्रमिक अनशन में अधिक से अधिक भाग ले। रेल साथियो,,,, आज हमारे तकलीफों का हिसाब ही नही, उस पर इंसाफ की तनख्वाह भी नही, पूछने की सरकार नही, बिना समस्या का एक भी मुलाजिम नहीं, रेल कर्मी की जिंदगी तकलीफों की बालू घाट बन गई हैं। जिस प्रकार नदी घाट से बालू तो निकाला जाता हैं पर, उसी एवज में उतनी ही मिट्टी डालने के नाम पर केवल कागजों पर खानापूर्ति हो जाती हैं। ठीक इसी प्रकार हमारा सर्वत्र लेने के एवज में मिला क्या! बुढ़ापे का सहारा...... शून्य बटा शन्नटा! मूल वेतन में वृद्धि..... शून्य बटा शन्नटा! फिटमेंट फेक्टर ....... शून्य बटा शन्नटा! LARGESS............ शून्य बटा शन्नटा! रनिंग अलाउंस......... शून्य बटा शन्नटा...

लो जी और कर लो रेल में ठेके की बात

हबीबगंज स्टेशन का अनुभव बताता है कि रेलवे का निजीकरण करोड़ों यात्रियों के लिए घातक साबित होगा क ल्पना कीजिए कि आप ने अपनी मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन पर पार्किंग की है और जब वा...

बी एस एन एल कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू

देहरादून:गुस्साएं बीएसएनएल कर्मचारियों ने तीसरे वेतनमान का लाभ न मिलने से समस्त एसोसिएशनों में आज से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दिया है। एसोसिएशनों की मांग है कि बीएसएनएल कर्मियों व अधिकारियों को तीसरा वेतनमान 15 प्रतिशत फिटनमेंट के साथ दिया जाए। दूसरे पीआरसी के बकाया मुद्दों को जल्द से जल्द हल किया जाएगा।साथ ही बीएसएनएल में सहायक टावर कंपनी का गठन बंद करने की मांग भी की। बीएसएनएल कर्मियों के हड़ताल में रहने से कार्य भी प्रभावित होने लगे हैं। नैनीताल में आज बीएसएनएल कार्यालय के बाहर बीएसएनएल कर्मियो ने केंद्रीय आव्हान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की व मांगो के पूरा न होने पर अनिश्चित कालीन आंदोलन पर जाने की बात कही है। बीएसएनएल के राजपुर रोड स्थित विंडलास काम्प्लेक्स के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष अधिकारियों और कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया है। यह दो दिवसीय हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी और इसके साथ ही देहरादून के सभी एक्सचेंज में कार्य पूर्ण रूप से ठप कर दिया गया। वक्ताओं ने इस मौके पर कहा है कि प्रमुख मांगों का निराकरण नही होने से कर्मचारियों में व्या...

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष लोहानी ने अफसरों को जिम्मेदारी लेने की दी नसीहत

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष लोहानी ने अफसरों को जिम्मेदारी लेने की दी नसीहत। जीएम व डीआरएम को लिखे एक दूसरे पत्र में लोहानी ने उनसे घिसापिटा रवैया छोड़ मातहत अफसरों को नए प्रयोगों की छूट देने के लिए प्रेरित किया है। नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने सभी महाप्रबंधकों तथा मंडलीय प्रबंधकों से संरक्षा संबंधी मामलों में व्यक्तिगत तौर पर रुचि लेने तथा खामियों को निर्धारित समय के भीतर दूर करने को कहा है। उन्होंने उत्साही अधिकारियों को नए प्रयोगों की छूट देने में आनाकानी करने के खिलाफ भी जीएम व डीआरएम को आगाह किया है। जीएम तथा डीआरएम को लिखी चिट्ठी में लोहानी ने कहा है कि रेलवे में संरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में कई स्तरों पर निगरानी व जांच की व्यवस्था है। इसके अलावा संरक्षा विभाग अलग से इनके कार्यो की अपने स्तर पर सुपर जांच करता है। जिसके तहत समय-समय पर औचक निरीक्षण, संरक्षा ऑडिट तथा संयुक्त निरीक्षण की कार्रवाइयां की जाती हैं। इसके अलावा संरक्षा विभाग रेलवे बोर्ड द्वारा जारी विभिन्न नियमों तथा दिशानिर्देशों के का...

जानते थे लोग मर रहे हैं फिर भी पिता जी ड्यूटी करने गए।

घर में पत्नी बच्चें उल्टियां कर रहे थे, फिर भी डयूटी करते हुए शहादत देने वाले उन 45 रेलसेवकों को शैलूट करते हैं। जिन्होंने लाखों लोगों का जान बचाने में अपनी कुर्बानी दी                                   तारीखें बदल जाती हैं और तारीखों के बदलने के साथ समय, स्टेशन, स्थानों और सड़कों पर आने - जाने वाले लोग भी बदल जाते हैं। समय के फेर में कई बातें खो जाया करती हैं लेकिन, कुछ घटनाऐं ऐसी होती हैं जो इतिहास के पन्नों पर सकारात्मक तौर, पर याद की जाती हैं तो कुछ घटनाऐं काले दिन के रूप में स्मरण हो आया करती हैं। आप जानते हैं कि, आज ऐसा कौन सा दिन है, नहीं तो फिर जान लीजिए, आज का दिन जाना जाता है, भोपाल के उस कारखाने के लिए, जिसमें स्थापित किया गया संयंत्र मौजूदा समय में जंग खाते हुए टूल्स और मशीनरी के तौर पर नज़र आता है। भारत के मध्य प्रदेश राज्य के भोपाल शहर में 3 दिसम्बर सन् 1984 को एक भयानक औद्योगिक दुर्घटना हुई। इसे भोपाल गैस कांड, या भोपाल गैस त्रासदी के नाम से जाना जाता है। भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड न...

75 दिन तक दैनिक रेल यात्री रहेंगे परेशान।

दि ल्ली-रोहतक-भठिंडा रेलखंड पर कुछ रेलगाड़ियों का चलन रेलवे प्रशासन ने 01 दिसम्बर 2017 से 13 फरवरी 2018 तक 75 दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया हैं। दिल्ली-रोहतक 64911/12 ई० एम० यू० हावड़ा-श्री गंगानगर 13007/08 जयपुर-रोहतक-चंडीगढ़ 19717/18 आदि ट्रेनें 01 दिसम्बर से बंद हो जाएगी। रेल प्रशासन के इस फैसले को *रोहतक-दिल्ली दैनिक यात्री संघ* ने अत्याचार करार दिया हैं। इन लोगों का कहना है कि ना तो अभी मौसम की मार पड़ी हैं और न ही धुँन्द की मार, फिर क्यों रेलवे ने जनविरोधी फैसला लिया हैं। आपको बता दे कि इस बाबत *रोहतक-दिल्ली दैनिक यात्री संघ* ने इस आदेश को वापस लेने के लिए रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर गुहार लगाई हैं।

प्रेस विज्ञप्ति उत्तर रेलवे, अम्बाला दिनाँक - 23.11.2017

उत्तर रेलवे प्रेस विज्ञप्ति अम्बाला  दिनांक 23.11.2017 दिल्ली/नई दिल्ली-सब्जी मंड़ी/दिल्ली किशनगंज रेल सेक्शन पर सीमित ऊँचाई के  पुल की मरम्मत कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण रेलगाड़ियां प्रभावित  उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल के दिल्ली/नई दिल्ली-सब्जी मंड़ी/दिल्ली किशनगंज रेल सेक्शन पर पुल की मरम्मत कार्य  के चलते दिनांक 25/26.11.2017 को 12.00 घण्टे का एक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा । फलस्वरूप निम्नलिखित रेलगाडियां निम्नानुसार प्रभावित  रहेंगी:- ब्लॉक के दौरान परिवर्तित मार्ग से चलने वाली रेलगाड़ियां   * दिनांक 25.11.2017 को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 01707 जबलपुर-अटारी द्वि-साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी बरास्ता ओखला-दिल्ली सफदरजंग-पटेल नगर-दयाबस्ती-आदर्श नगर दिल्ली  होकर जायेगी ।  * दिनांक 24.11.2017 को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस  बरास्ता लखनऊ-मुरादाबाद-सहारनपुर-अम्बाला होकर जायेगी ।  * दिनांक 25.11.2017 को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 14217 प्रयाग-चंडीगढ़ ऊँचाहार एक्सप्रेस...