प्रेस विज्ञप्ति उत्तर रेलवे, अम्बाला दिनाँक - 23.11.2017

उत्तर रेलवे प्रेस विज्ञप्ति
अम्बाला
 दिनांक 23.11.2017

दिल्ली/नई दिल्ली-सब्जी मंड़ी/दिल्ली किशनगंज रेल सेक्शन पर सीमित ऊँचाई के 
पुल की मरम्मत कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण रेलगाड़ियां प्रभावित

 उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल के दिल्ली/नई दिल्ली-सब्जी मंड़ी/दिल्ली किशनगंज रेल सेक्शन पर पुल की मरम्मत कार्य  के चलते दिनांक 25/26.11.2017 को 12.00 घण्टे का एक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा । फलस्वरूप निम्नलिखित रेलगाडियां निम्नानुसार प्रभावित  रहेंगी:-

ब्लॉक के दौरान परिवर्तित मार्ग से चलने वाली रेलगाड़ियां  
* दिनांक 25.11.2017 को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 01707 जबलपुर-अटारी द्वि-साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी बरास्ता ओखला-दिल्ली सफदरजंग-पटेल नगर-दयाबस्ती-आदर्श नगर दिल्ली  होकर जायेगी । 
* दिनांक 24.11.2017 को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस  बरास्ता लखनऊ-मुरादाबाद-सहारनपुर-अम्बाला होकर जायेगी । 

* दिनांक 25.11.2017 को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 14217 प्रयाग-चंडीगढ़ ऊँचाहार एक्सप्रेस बरास्ता खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर होकर जायेगी । 

* दिनांक 24.11.2017 को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 11057 दादर-अमृतसर एक्सप्रेस बरास्ता ओखला-दिल्ली सफदरजंग-पटेल नगर-दयाबस्ती-आदर्श नगर दिल्ली  होकर जायेगी । इस रेलगाड़ी को दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जायेगा ।

* दिनांक 25.11.2017 को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 12473 अहमदाबाद- श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस बरास्ता ओखला-दिल्ली सफदरजंग-पटेल नगर-दयाबस्ती-आदर्श नगर  दिल्ली होकर जायेगी । इस रेलगाड़ी को दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जायेगा ।

* दिनांक 25.11.2017 को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 12919 इंदौर-जम्मूतवी मालवा  एक्सप्रेस बरास्ता ओखला-दिल्ली सफदरजंग-पटेल नगर-दयाबस्ती-आदर्श नगर  दिल्ली होकर जायेगी । इस रेलगाड़ी को दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जायेगा । 

* दिनांक 26.11.2017 को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 12497 नई दिल्ली-अमृतसर शाने-पंजाब एक्सप्रेस बरास्ता नई दिल्ली-हज़रत निजामुद्दीन-पटेल नगर-दयाबस्ती-आदर्श नगर दिल्ली होकर जायेगी । इस रेलगाड़ी को दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जायेगा ।

* दिनांक 26.11.2017 को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 12029 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस बरास्ता नई दिल्ली-हज़रत निजामुद्दीन-पटेल नगर-दयाबस्ती-आदर्श नगर दिल्ली  होकर जायेगी । 

* दिनांक 26.11.2017 को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 12011 नई दिल्ली-कालका शताब्दी  एक्सप्रेस बरास्ता नई दिल्ली-हज़रत निजामुद्दीन-पटेल नगर-दयाबस्ती-आदर्श नगर  होकर जायेगी ।

* दिनांक 25.11.2017 को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 22455 साईनगर शिरडी-कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस बरास्ता ओखला-दिल्ली सफदरजंग-पटेल नगर-दयाबस्ती-आदर्श नगर  होकर जायेगी । इस रेलगाड़ी को दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जायेगा ।

* दिनांक 26.11.2017 को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस बरास्ता दिल्ली जं0-दिल्ली शाहदरा-शामली-सहारनपुर होकर जायेगी । 

प्रवीण गौड़ द्विवेदी
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक/ अम्बाला

Comments